डमटाल अनाज मंडी में वसूला जा रहा 'गुंडा टैक्स', प्रशासन बेखबर

डमटाल अनाज मंडी में आने वाली हर गाड़ी से गुंडा टैक्स वसूला जा रहा है। यह धंधा पिछले एक वर्ष से अनाज मंडी के प्रधान के इशारे पर चल रहा है

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Jul 2021 04:10 PM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 04:10 PM (IST)
डमटाल अनाज मंडी में वसूला जा रहा 'गुंडा टैक्स', प्रशासन बेखबर
डमटाल अनाज मंडी में वसूला जा रहा 'गुंडा टैक्स', प्रशासन बेखबर

संवाद सहयोगी, नंगलभूर :

डमटाल अनाज मंडी में आने वाली हर गाड़ी से 'गुंडा टैक्स' वसूला जा रहा है। यह धंधा पिछले एक वर्ष से अनाज मंडी के प्रधान के इशारे पर चल रहा है, जबकि प्रशासन किसी भी तरह की कोई पर्ची काटने की मंजूरी देने की बात से इंकार कर रहा है।

सरकार द्वारा अधिकृत डमटाल के राम गोपाल मंदिर की भूमि पर बनी अनाज मंडी, जिसमें कारोबार कर रहे व्यापारी सरकार को मात्र खानापूर्ति कर मंदिर को किराया अदा कर रहे हैं और करोड़ों की सरकारी भूमि पर कुंडली जमा कर बैठे हुए हैं। डमटाल अनाज मंडी में बिना किसी अनुमति से सरकारी भूमि पर बनी अनाज मंडी में हर आने-जाने वाली गाड़ी से 100 रुपये की जबरन वसूली कर 'गुंडा टैक्स' वसूला जा रहा है।

शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत कटोच ने डमटाल व्यापारी वर्ग पर गुंडा टैक्स वसूलने पर डमटाल थाना में शिकायत पत्र सौंपा है। विदित रहे कि कुछ दिन पहले डमटाल अनाज मंडी मार्केट फीस वसूली को लेकर विरोध पर उतरी थी और मंडी को बंद करने का निर्णय लिया गया था। यदि डमटाल अनाज मंडी सरकार को मार्केट फीस देने के लिए विरोध कर रही है तो सरकारी भूमि पर गुंडा टैक्स वसूलने की अनुमति डमटाल अनाज मंडी को किसने दी है।

उचित सुविधाएं प्रदान करें तो पर्ची को बंद कर दिया जाएगा। डमटाल अनाज मंडी के प्रधान राज कुमार गुप्ता ने बताया कि सरकार की तरफ से कोई भी सुविधा मंडी को नहीं दी गई है, जिसके चलते मंडी में होने वाले खर्चों को पूरा करने के लिए वाहनों की पर्ची काटी जाती है। सरकार मंडी को उचित सुविधाएं प्रदान करे तो पर्ची काटना बंद कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी