थोड़ी सी बरसात से मंडियों में भर जाता है पानी: आढ़ती

ाढ़ती हरदेव सिंह सतनाम सिंह मुलख राज राजन शर्मा राजीव कुमार जीतू प्रदीप व रोहित ने कहा कि कच्ची मंडी होने के कारण किसानों और आढ़तियों को नुकसान होता है। थोड़ी सी बरसात होने पर मंडियों में पानी भर जाता है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 05:11 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 05:11 PM (IST)
थोड़ी सी बरसात से मंडियों में भर जाता है पानी: आढ़ती
थोड़ी सी बरसात से मंडियों में भर जाता है पानी: आढ़ती

संवाद सूत्र, सरना: जीओजी टीम के ब्रिगेडियर प्रहलाद सिंह और कैप्टन शाम सिंह ने सरना क्षेत्र की मंडियों का दौरा किया। उन्होंने आढ़तियों से बातचीत की। आढ़ती हरदेव सिंह, सतनाम सिंह, मुलख राज, राजन शर्मा, राजीव कुमार, जीतू, प्रदीप व रोहित ने कहा कि कच्ची मंडी होने के कारण किसानों और आढ़तियों को नुकसान होता है। थोड़ी सी बरसात होने पर मंडियों में पानी भर जाता है। पिछले लंबे समय से किसानों और आढ़तियों की यह समस्या का हल नहीं हुआ है। इस पर जीओजी टीम ने कहा कि उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। इस मौके पर कैप्टन सुभाष, दर्शन सिंह व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी