कच्ची मंडियों से हो रहा नुकसान, पक्की की जाएं: जीओजी

इस दौरान किसानों व आढ़तियों ने कहा कि मंडी कच्ची होने के कारण बरसात में नुकसान होता है। फसल को संभालने में दिक्कत आती है। इसलिए सरकार को चाहिए कि इन मंडियों को पक्का किया जाए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 05:39 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 05:39 PM (IST)
कच्ची मंडियों से हो रहा नुकसान, पक्की की जाएं: जीओजी
कच्ची मंडियों से हो रहा नुकसान, पक्की की जाएं: जीओजी

संवाद सहयोगी, सुजानपुर: जीओजी टीम की ओर से जिला इंचार्ज ब्रिगेडियर प्रहलाद सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न मंडियों का दौरा करके धान की खरीद के प्रबंधों का जायजा लिया गया। वहीं किसानों,आढ़तियों व मजदूरों को आ रही समस्याओं को जाना। प्रहलाद सिंह ने बताया कि फिरोजपुर कला, सरना व घो मंडी का दौरा किया गया है। इस दौरान किसानों व आढ़तियों ने कहा कि मंडी कच्ची होने के कारण बरसात में नुकसान होता है। फसल को संभालने में दिक्कत आती है। इसलिए सरकार को चाहिए कि इन मंडियों को पक्का किया जाए। उनकी ओर से किसानों को विश्वास दिलाया गया है कि जिला के अधीन आती पांच मंडियों को पक्का करने के लिए सरकार को लिखेंगे। किसान मंडी में धान को लाने से पहले उसे अच्छी तरह से सूखा लें, ताकि उसमें सरकार द्वारा निर्धारित नमी से ज्यादा मात्रा में नमी न हो। इस अवसर पर ब्लाक प्रधान कैप्टन सुभाष सिंह, दर्शन सिंह, रणबीर सिंह, करमचंद आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी