गौ सेवा अभियान: बेसहारा गोधन को गौशाला पहुंचाया

गौ सेवा अभियान के तहत पशुपालन विभाग पठानकोट ने सड़कों पर घूम रही बेसहारा गायों को पकड़कर गौशाला पहुंचाया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Jun 2021 05:24 PM (IST) Updated:Wed, 30 Jun 2021 05:24 PM (IST)
गौ सेवा अभियान: बेसहारा गोधन को गौशाला पहुंचाया
गौ सेवा अभियान: बेसहारा गोधन को गौशाला पहुंचाया

संवाद सहयोगी, खानपुर: गौ सेवा अभियान के तहत पशुपालन विभाग पठानकोट ने सड़कों पर घूम रही बेसहारा गायों को पकड़कर गौशाला पहुंचाया। पशु अस्पताल पठानकोट में विशेष रूप से पहुंचे पंजाब गौ सेवा कमीशन के चेयरमैन सचिन शर्मा ने इस अभियान की शुरुआत की।

चेयरमैन सचिन शर्मा ने कहा कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बेसहारा पशुओं के कारण हो रही दुर्घटनाओं पर रोक लगाना है ताकि इसके कारण राहगीर और गोधन सुरक्षित रहे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा गया है जिसे लेकर जल्द प्रधानमंत्री और देश के राष्ट्रपति से बैठक की जाएगी। उन्होंने कहा कि नेपाल में भी गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जा चुका है। इस मौके पर पशुपालन विभाग पठानकोट के डिप्टी डायरेक्टर डा. रमेश कोहली, सीनियर वेटरनरी अफसर डा. सुमेश सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी