गोमाता भारतीय सभ्यता का अभिन्न अंग : गंगाधर

गोमाता भारतीय सभ्यता और संस्कृति का अभिन्न अंग है। हमें इस की सुरक्षा व संभाल के लिए प्रयासरत रहना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 11:41 PM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 11:41 PM (IST)
गोमाता भारतीय सभ्यता का अभिन्न अंग : गंगाधर
गोमाता भारतीय सभ्यता का अभिन्न अंग : गंगाधर

संवाद सहयोगी, घरोटा

गोमाता भारतीय सभ्यता और संस्कृति का अभिन्न अंग है। हमें इस की सुरक्षा व संभाल के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। यह बात सुआयना धाम के प्रमुख गंगाधर महाराज ने व्यक्त की। वह गांव चौहान में भाजपा के राष्ट्रीय नेता स्वर्ण ¨सह सलारिया के पैतृक घर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। इस अवसर पर सलारिया परिवार और क्षेत्रवासियों की तरफ से उनका भव्य स्वागत किया गया। गंगाधर महाराज ने वर्तमान समय के हालात व चुनौतियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि ¨हदू धर्म में गाय को माता का दर्जा प्रदान किया हुआ है। ऐसी मान्यता है कि गाय के शरीर में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास है। गंगाधर महाराज ने कहा कि यह आध्यात्मिक क्षेत्र में यहां अपना अलग महत्व रखती हैै। वहीं उन्होंने इसके दूध, दही, घी, गो मूत्र, गोबर के लाभ पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थ व्यवस्था की यह आज भी रीढ़ है। पॉलिथीन खुले में फैंकने इसके लिए घातक साबित हो रहा है। आज गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है कि हमारी आस्था और अर्थ व्यवस्था के प्रतीक गोवंश को कैसे बचाया जा सके। उन्होंने क्षेत्रवासियों को गोशालाओं बनाकर पुनीत कार्य व सहयोगी होने को प्रेरित किया। वही मांग की कि व‌र्ल्ड सेंचुरी की तरह काऊ सेंचुरी का पूरे देश में निर्माण हो। उधर, भाजपा नेता स्वर्ण सलारिया ने सुआयना में आयोजित होने जा रहे गो गोपाल महायज्ञ व 108 कुंडीय यज्ञ में भाग लेने का निमंत्रण स्वीकार किया। वही केंद्र व योगी सरकार की ओर से इसको लेकर किए जा रहे कार्यों पर भी चर्चा की। इस मौके पर डॉ. महेश डोगरा, सरपंच दर्शन ¨सह, सरपंच एंचल ¨सह, युवा नेता जो¨गद्र सलारिया, रोकी ठाकुर, गनेष शर्मा, ¨रकू, रोहित, पम्मू ठाकुर, जोध ¨सह,तरसेम ¨सह, रछपाल ¨सह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी