चीफ इंजीनियर पर बरसी क्लास फोर इंप्लाइज यूनियन

रणजीत सागर बांध परियोजना और शाहपुर कंडी बांध परियोजना पर कार्यरत क्लास फोर कर्मचारियों ने मंगलवार को रोष प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Jul 2021 04:59 PM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 04:59 PM (IST)
चीफ इंजीनियर पर बरसी क्लास फोर इंप्लाइज यूनियन
चीफ इंजीनियर पर बरसी क्लास फोर इंप्लाइज यूनियन

संवाद सहयोगी, जुगियाल : रणजीत सागर बांध परियोजना और शाहपुर कंडी बांध परियोजना पर कार्यरत क्लास फोर कर्मचारियों ने मंगलवार को रोष प्रदर्शन किया। शाहपुर कंडी टाउन शिप मे चीफ इंजीनियर बांध परियोजना के कार्यालय के समक्ष क्लास फोर इंप्लाईज यूनियन के अध्यक्ष राम सिंह की अध्यक्षता मे रोष धरना दिया। इसमें क्लेरिकल के जिला अध्यक्ष गुरनाम सिंह सैनी विशेष रूप मे उपस्थित हुए। इस मौके पर कर्मचारियों ने बांध प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी कर अपनी भड़ास निकाली।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए यूनियन नेताओं ने कहा कि रणजीत सागर बांध परियोजना के अधिकारी क्लास फोर कैटेगरी के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक जून का वेतन कर्मचारियों को नहीं मिला। क्लास फोर कर्मचारियों को बेवजह सरप्लस पूल में डाल कर दूर दराज उनको भेजने की योजना चल रही है, जो सरासर क्लास फोर कैटेगरी के साथ धक्का है। उन्होंने कहा कि बांध परियोजना पर पीने वाले पानी की सप्लाई गंदी और बदबूदार आ रही है। इसके लिए कई बार बांध प्रशासन को बोला है पर बांध प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नही दे रहा। उन्होंने कहा कि बांध अधिकारियों के घरों मे तो आरओ लगे हुए हैं पर बाकी कर्मचारी उसी गंदे और बदबूदार पानी से काम चला रहे हैं। मजबूरी में कालोनी निवासी मंदिर और गुरुद्वारे के डीप बोर से पीने के लिए पानी लाते हैं।

उन्होंने कहा कर्मचारियों के रहने वाले सरकारी आवासों करी हालत दिन प्रति दिन खस्ता हो रही है। यूनियन नेताओं ने कहा कि मजबूरी मे कर्मचारी दरी बिछा कर प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हैं और यह प्रदर्शन उतनी देर तक चलता रहेगा , जितनी देर तक उनकी मांगे नही पूरी होती। इस अवसर पर यूनियन के महासचिव अमनदीप सिंह, कोषाध्यक्ष हरजीत सिंह, उपाध्यक्ष गुरदास सिंह, स्टीफन आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी