कल सीएम से मिलेगी पीडब्ल्यूडी फील्ड एंड वर्कशाप वर्कर्स यूनियन, कहा- मांगें न मानी तो दो अक्टूबर को मोरिंडा में सरकार के खिलाफ पक्का मोर्चा निकाला जाएगा

उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर पंजाब यूटी कर्मचारी पेंशन फ्रंट का शिष्टमंडल नवनियुक्त मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को 25 सितंबर को मिलेगा। अगर कर्मचारियों की समस्या का हल नहीं हुआ तो दो अक्टूबर को मोरिडा में सरकार के खिलाफ पक्का मोर्चा लगाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 05:18 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 05:18 PM (IST)
कल सीएम से मिलेगी पीडब्ल्यूडी फील्ड एंड वर्कशाप वर्कर्स यूनियन, कहा- मांगें न मानी तो दो अक्टूबर को मोरिंडा में सरकार के खिलाफ पक्का मोर्चा निकाला जाएगा
कल सीएम से मिलेगी पीडब्ल्यूडी फील्ड एंड वर्कशाप वर्कर्स यूनियन, कहा- मांगें न मानी तो दो अक्टूबर को मोरिंडा में सरकार के खिलाफ पक्का मोर्चा निकाला जाएगा

संवाद सहयोगी, सुजानपुर: पीडब्ल्यूडी फील्ड एंड वर्कशाप वर्कर्स यूनियन की बैठक जिला चेयरमैन सतीश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर जिला चेयरमैन सतीश शर्मा व अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से कर्मचारियों से जो भी वादे किए थे उन्हें सरकार पूरा नहीं कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से जो पे कमीशन का नया नोटिफिकेशन जारी किया गया है उसमें कहा गया है कि जो कर्मचारी 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी लेना चाहते हैं उनको वर्ष 2016 से लेकर अब तक का बकाया नहीं मिलेगा। सरकार शीघ्र ही इस नोटिफिकेशन में संशोधन करके कर्मचारियों को वर्ष 2016 से बकाया देने का पत्र जारी करें। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर पंजाब यूटी कर्मचारी पेंशन फ्रंट का शिष्टमंडल नवनियुक्त मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को 25 सितंबर को मिलेगा। अगर कर्मचारियों की समस्या का हल नहीं हुआ तो दो अक्टूबर को मोरिडा में सरकार के खिलाफ पक्का मोर्चा लगाया जाएगा। इस अवसर पर महासचिव सुरेश कुमार, अश्वनी शर्मा, मोहन सिंह, कुलदीप शर्मा, पवन कुमार, राजेश सैनी, गोवर्धन सिंह, सोमराज, सत्येंद्र कुमार, पुरुषोत्तम सिंह, रमेश लाल, अमरेंद्र कुमार, रविद्र चावला, कमल देव, चमेल सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी