सिविल में पहले दिन चार लोगों की हुई इलेक्टिव सर्जरी

सिविल अस्पताल में सौ दिन के बाद चार लोगों की इलेक्टिव सर्जरी हुई। इनमें एक पित्ते की पत्थरी हर्निया का आपरेशन अपेंडिक्स बच्चे दानी की रसोली की सर्जरी बताई जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 10:26 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 10:26 PM (IST)
सिविल में पहले दिन चार लोगों की हुई इलेक्टिव सर्जरी
सिविल में पहले दिन चार लोगों की हुई इलेक्टिव सर्जरी

संवाद सहयोगी, पठानकोट : सिविल अस्पताल में सौ दिन के बाद चार लोगों की इलेक्टिव सर्जरी हुई। इनमें एक पित्ते की पत्थरी, हर्निया का आपरेशन, अपेंडिक्स, बच्चे दानी की रसोली की सर्जरी बताई जा रही है। इन सभी लोगों को सर्जरी सफल रही है और सभी लोग स्वस्थ हैं। अब यह सर्जरी रूटीन वाइज चलेगी और डाक्टरों व स्टाफ की ओर से पूरी सावधानी के साथ लोगों की सर्जरी की जा रही है। डाक्टर इन बीमारियों से ग्रस्त डे वाइज लोगों को आपरेशन के लिए समय दे रहे है ताकि अस्पताल व आपरेशन थिएटर में कोविड के चलते भीड़ एकत्रित न हो सके।

..................

चार लोगों की हुई सर्जरी

सिविल अस्पताल में कार्यरत सर्जन डा. सुनील चंद ने कहा कि वैसे तो उनकी कोशिश रहती है कि दिन में सात से आठ लोगों की सर्जरी की जाए। लेकिन कोविड के चलते काफी समय बाद इलेक्टिव सर्जरी शुरू की गई है। इसलिए अभी पहले दिन चार ही लोगों की सर्जरी हो पाई है। धीरे-धीरे इस सर्जरी वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि की जाएगी और फिर से पहले जैसे सात से आठ लोगों की सर्जरी की जाएगी।

..................

ओपीडी चार सौ के पार

एसएमओ डा. राकेश सरपाल ने कहा कि धीरे-धीरे जैसे कोरोना के केसों में कमी आ रही है लोग घरों से निकल रहे हैं। ऐसे में सिविल अस्पताल में भी उपचार के लिए लोग बड़ी मात्रा में पहुंच रहे हैं। सिविल में अब रोजाना चार सौ के पार ओपीडी हो रही है। कोविड संक्रमण कम होने से पहले उपचार करवाने वाले लोगों की संख्या एक हजार के करीब रहती थी।

chat bot
आपका साथी