चार लोगों ने कृपाण से बाइक सवार युवक पर किया हमला

शादी से वापस लौट रहे बाइक सवार युवक पर चार लोगों ने कृपाण से हमला कर घायल कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 11:08 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 11:08 PM (IST)
चार लोगों ने कृपाण से बाइक सवार युवक पर किया हमला
चार लोगों ने कृपाण से बाइक सवार युवक पर किया हमला

जागरण संवाददाता, पठानकोट

शादी समरोह से वापस लौट रहे बाइक सवार युवक पर चार लोगों ने कृपाण से हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने के बाद हमलावर वहां से भाग गए। जिसके बाद घायल अनुपम को निजी अस्पताल पठानकोट में भर्ती करवाया गया है।

इस संबंध में पीड़ित मट्टी कोट निवासी अजय सिंह ने मामले की थाना तारागढ़ में लिखित शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने वरुण, कुलदीप सिंह व रिशव निवासी रानीपुर तथा एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अजय सिंह ने पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में कहा है कि वह अपने जीजा अनुपम निवासी झबकरा के साथ पखोचक स्थित मिलन पैलेस में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां पर उक्त लोग भी आए हुए थे। उक्त लोगों ने उसके जीजा अनुपम के साथ पहले से कोई रंजिश चल रही थी। शादी समारोह से वह जब अपने जीजा अनुपम के साथ बाइक पर वापिस आ रहे थे तो उक्त लोगों ने जामनू चौक बेगोवाल में उसकी बाइक के पीछे बैठे उसके जीजा अनुपम पर तलवार के साथ वार कर दिया। जो उसके जीजा अनुपम के सिर में लगा। जिससे अनुपम लहूलुहान हो गया। उन्होंने शोर मचाया तो हमलावर मौके से भाग गए।

इस संबंध में जांच अधिकारी ने कहा कि अभी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की चांच कर रही है। सभी आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। छिज देखने आए युवक का मोटरसाइकिल चोरी

पुलिस की ओर से मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता सन्नी निवासी थरियाल ने शिकायत में बताया कि वह 19 सितंबर को सुजानपुर स्टेडियम में छिज देखने आया था। वह अपनी मोटरसाइकिल स्टेडियम के बाहर खड़ी करके गया था। जब वह रात नौ बजे के करीब है बाहर आया तो देखा कि वहां पर उसकी मोटरसाइकिल नहीं थी। काफी ढूंढने पर भी उसकी मोटरसाइकिल नहीं मिला। जांच अधिकारी एएसआइ बलकार सिंह ने आज के बाद एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 379 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी