कोविड अपडेट: चार नए संक्रमित, नौ हजार ने कराया टीकाकरण

सिविल सर्जन डा. हरविदर सिंह ने बताया कि 18229 लोग स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं। जिले में अब कुल 26 एक्टिव केस हैं जबकि कुल 417 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। उन्होंने बताया कि अब भी लोगों को जागरूक और सतर्क रहने की जरूरत है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Sep 2021 10:24 PM (IST) Updated:Fri, 03 Sep 2021 10:24 PM (IST)
कोविड अपडेट: चार नए संक्रमित, नौ हजार ने कराया टीकाकरण
कोविड अपडेट: चार नए संक्रमित, नौ हजार ने कराया टीकाकरण

जागरण संवाददाता, पठानकोट : अब भी लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। कारण यह है कि जिले में एक बार फिर कोरोना के केस बढ़ने लगे हैं। दो दिन के अंदर 16 संक्रमित आ चुके हैं। शुक्रवार को सेहत विभाग के पास आई रिपोर्ट के अनुसार चार लोग कोरोना पाजिटिव मिले हैं। इनको होम आइसोलेट किया गया है। अब तक कुल 18672 लोग संक्रमित आ चुके हैं। राहत वाली बात यह है कि इसमें कोई भी विद्यार्थी पाजिटिव नहीं है।

सिविल सर्जन डा. हरविदर सिंह ने बताया कि 18229 लोग स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं। जिले में अब कुल 26 एक्टिव केस हैं, जबकि कुल 417 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। उन्होंने बताया कि अब भी लोगों को जागरूक और सतर्क रहने की जरूरत है। यह नहीं कहा जा सकता है कि कोरोना का दौर पूरी तरह से खत्म हो गया है। सरकार की ओर से जारी हिदायतों का अभी भी लोगों को पालन करना होगा। लोगों मास्क का पूरी तरह से उपयोग करें। शारीरिक दूरी बनाकर रखें।

वहीं टीकाकरण मुहिम को भी काफी तेज कर दिया गया है। औसतन हर रोज नौ हजार लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए जा रहे हैं। वीरवार को नौ हजार 71 लोगों का टीकाकरण हुआ है। इसमें 18 से 44 आयुवर्ग के 5262 लोगों को पहली डोज लगाई गई है, जबकि इसी आयुवर्ग के 2533 को दूसरी डोज लगाई गई। 45 से 60 आयुवर्ग के 483 लोगों को प्रथम व 668 लोगों को दूसरी, 60 साल से अधिक आयु के 87 को पहली और 35 को दूसरी डोज लगाई गई। है।

chat bot
आपका साथी