मतदाता सूची में संशोधन के लिए आठ सितंबर तक सर्वे करेंगे बीएलओ

सर्वे के दौरान बीएलओ को पूर्व-पंजीकृत मतदाताओं के विवरण को सत्यापित करना आवश्यक है। जिन युवाओं का जन्म एक जनवरी 2003 या उससे पहले हुआ है और उन्होंने अभी तक वोट नहीं डाला है उनके साथ रजिस्टर में फार्म 1 से 8 तक जमा किए जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Aug 2021 10:33 PM (IST) Updated:Sat, 28 Aug 2021 10:33 PM (IST)
मतदाता सूची में संशोधन के लिए आठ सितंबर तक सर्वे करेंगे बीएलओ
मतदाता सूची में संशोधन के लिए आठ सितंबर तक सर्वे करेंगे बीएलओ

संवाद सहयोगी, पठानकोट : उपायुक्त-सह-जिला चुनाव अधिकारी संयम अग्रवाल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से एक जनवरी 2022 के आधार पर फोटो मतदाता सूची में सुधार के लिए शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों सुजानपुर, भोआ और पठानकोट में आठ सितंबर तक पूर्व-संशोधन गतिविधियों के अनुसार बीएलओ डोर-टू-डोर सर्वे कर रहे हैं।

सर्वे के दौरान बीएलओ को पूर्व-पंजीकृत मतदाताओं के विवरण को सत्यापित करना आवश्यक है। जिन युवाओं का जन्म एक जनवरी 2003 या उससे पहले हुआ है और उन्होंने अभी तक वोट नहीं डाला है, उनके साथ रजिस्टर में फार्म 1 से 8 तक जमा किए जाएंगे। फार्म नंबर 6 भी भरा जाएगा। वहीं बीएलओ की ओर से 2 जनवरी 2003 से 1 जनवरी 2004 तक पैदा हुए बच्चों का विवरण और विदेशी व्यक्तियों का विवरण भी एकत्र किया जाएगा। उन्होंने स्टाफ को फील्ड विजिट के दौरान कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा है।

chat bot
आपका साथी