बरसात में पौधारोपण सबसे बढि़या : अश्विनी

संवाद सहयोगी दुनेरा वनों को बढ़ाना समय की जरूरत बन गया है। पेड़ है तो पानी है पानी है

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 04:44 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 04:44 PM (IST)
बरसात में पौधारोपण सबसे बढि़या : अश्विनी
बरसात में पौधारोपण सबसे बढि़या : अश्विनी

संवाद सहयोगी, दुनेरा: वनों को बढ़ाना समय की जरूरत बन गया है। पेड़ है तो पानी है, पानी है तो जीवन है। यह बात वन विभाग धार कलां के रेंज अफसर अश्विनी शर्मा ने एकल विद्यालय अभियान संच धार कलां में विभिन्न किस्मों के पौधे बांटते हुए कहीं। इस मौके पर प्रभारी राजेंद्र सिंह, प्रमुख कमलेश कुमारी व नेहा भी मौजूद रहे व 22 आचार्यों को पौधे बांटे गए। रेंज अफसर अश्विनी कुमार शर्मा ने कहा कि बरसात का मौसम है और पौधारोपण इस मौसम में सबसे बढि़या होता है। हमें शुद्ध हवा व शुद्ध वातावरण की जरूरत है जिसके लिए पौधों की संख्या बढ़ानी पड़ेगी। इस मौके पर अभिनंदन शर्मा और विजय कुमार भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी