किसानों व आढ़तियों ने फूड सप्लाई अफसर को बताई समस्याएं

किसानों ने बताया कि मंडी में पाने के पानी की समस्या है जिसे सुलझाया जाए। वहीं कच्ची मंडी से उनको काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए मंडी को पक्का करवाया जाए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 05:40 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 05:40 PM (IST)
किसानों व आढ़तियों ने फूड सप्लाई अफसर को बताई समस्याएं
किसानों व आढ़तियों ने फूड सप्लाई अफसर को बताई समस्याएं

संवाद सूत्र, सरना : फूड सप्लाई अफसर डा. निर्मल सिंह की ओर से सरना की दाना मंडी का दौरा किया गया। इस दौरान उनकी ओर से किसानों व आढ़तियों की समस्याओं को सुना गया। मौके पर उन्होंने आढ़तियों से कहा कि मंडी में धान को तिरपाल से ढक कर रखें। वहीं सूखा धान ही बोरियों में भरें। वहीं उन्होंने किसानों से अपील की कि वह सूखा धान ही मंडियों में लेकर आएं। वहीं किसानों ने बताया कि मंडी में पाने के पानी की समस्या है जिसे सुलझाया जाए। वहीं कच्ची मंडी से उनको काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए मंडी को पक्का करवाया जाए।

इस मौक पर मंडी प्रधान गुरनाम सिह छीना, इंस्पेक्टर विशाल, मंडी सुपरवाइजर रजनीश अरोड़ा, अश्वनी, प्रदीप शर्मा, हरदेव सिंह, राजीव शर्मा, सतनाम सिंह, मुल्क राज, रविद्र ठाकुर, नितिन ठाकुर आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी