हरदेव ने अपनी शादी की 50वीं वर्षगांठ पर सस्ती रसोई को दी सहायता राशि

पठानकोट विकास मंच की ओर से जरूरतमंदों की सेवा के लिए चलाई जा रही सस्ती रसोई की जितनी प्रशंसा की जाए कम है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 03:58 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 03:58 PM (IST)
हरदेव ने अपनी शादी की 50वीं वर्षगांठ पर सस्ती रसोई को दी सहायता राशि
हरदेव ने अपनी शादी की 50वीं वर्षगांठ पर सस्ती रसोई को दी सहायता राशि

जागरण संवाददाता, पठानाकेट : पठानकोट विकास मंच की ओर से जरूरतमंदों की सेवा के लिए चलाई जा रही सस्ती रसोई की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। यह बात इलेक्ट्रिकल ट्रेडर्स पठानकोट के पूर्व प्रधान हरदेव सिंह विरदी ने अपनी शादी की 50वीं वर्षगांठ पर सस्ती रसोई के लिए 51 सौ रुपये की आर्थिक मदद देने के दौरान कही। पठानकोट विकास मंच के चेयरमैन नरेन्द्र काला व प्रधान दिनेश मौदगिल तथा उप चेयरमैन आदेश स्याल ने हरदेव सिंह विरदी के प्रयास की प्रशंसा की तथा कहा कि सस्ती रसोई शहर निवासियां हित शहर निवासियां के सहयोग से ही चलाई जा रही है। उन्होंने नरेन्द्र काला, दिनेश मोदगिल, आदेश स्याल सहित संजीव गुपता ने हरदेव विरदी सहित कप्तान सिंह, राकेश गर्ग व संजीव अग्रवाल का धन्यवाद किया।

chat bot
आपका साथी