फिरोजपुर कला मंडी में पांच दिन से नहीं हुई खरीद: केवल सिंह

मंडी में पिछले पांच दिनों से किसानों की धान की खरीद नहीं हो रही। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर खरीद शुरू नहीं की गई तो शीघ्र ही किसान जिलाधीश दफ्तर के बाहर रोष धरना देंगे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 06:29 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 06:29 PM (IST)
फिरोजपुर कला मंडी में पांच दिन से नहीं हुई खरीद: केवल सिंह
फिरोजपुर कला मंडी में पांच दिन से नहीं हुई खरीद: केवल सिंह

संवाद सहयोगी, सुजानपुर: फिरोजपुर कला दाना मंडी में किसानों की धान की खरीद न होने के कारण किसानों में भारी रोष पाया जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष केवल सिंह, रविद्र ठाकुर, इंद्रजीत सिंह, जेपी ठाकुर, विजय सिंह, सत्ता आदि ने बताया कि मंडी में पिछले पांच दिनों से किसानों की धान की खरीद नहीं हो रही। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर खरीद शुरू नहीं की गई तो शीघ्र ही किसान जिलाधीश दफ्तर के बाहर रोष धरना देंगे। लगभग 70 किसान मंडी में अपनी फसल लेकर आए हैं जो पिछले पांच दिन से खराब हो रही है। वहीं उन्होंने कहा कि जिलाधीश को मंड क्षेत्र के एरिया में धान लगाने वाले किसानों को 15 दिन इस क्षेत्र में धान की पनीरी पहले लगाने की इजाजत देनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी