धान की खरीद न होने पर किसान परेशान

रविदर सिंह ने कहा कि वह धान की फसल 19 अक्टूबर को फिरोजपुर कला दाना मंडी में धान लेकर आए हैं जिसको जिला मंडी अफसर खरीद नहीं कर रहा है। तेज बरसात होने के कारण उनका धान और खराब हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 05:45 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 05:45 PM (IST)
धान की खरीद न होने पर किसान परेशान
धान की खरीद न होने पर किसान परेशान

संवाद सहयोगी, सुजानपुर: शिअद-बसपा उम्मीदवार राज कुमार गुप्ता ने गांव फिरोजपुर कलां की दाना मंडी का दौरा किया। उन्होंने रविद्र सिंह बाबी की अध्यक्षता में किसानों की समस्या सुनीं। रविदर सिंह ने कहा कि वह धान की फसल 19 अक्टूबर को फिरोजपुर कला दाना मंडी में धान लेकर आए हैं जिसको जिला मंडी अफसर खरीद नहीं कर रहा है। तेज बरसात होने के कारण उनका धान और खराब हो गया है। राजकुमार गुप्ता ने कहा कि किसानों धान की फसल खरीद दाना मंडी फिरोजपुर कला में नहीं की गई तो पीड़ित किसानों को साथ लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर जीत सिंह, विजय ठाकुर, बिदु, सूखा सिंह, मेहर, शिदू, जस्सा, हैप्पी, पूर्ण, नितिन शर्मा, गगन, प्रेम सिंह, रमेश वर्मा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी