मंत्री चन्नी को डिसमिस न करके सीएम ने औरतों के सम्मान को ठेस पहुंचाई : अशोक कुमार

पंजाब में महिला अधिकारी यदि सुरक्षित नहीं है तो पंजाब की आम महिलाओं की सुरक्षा कैसे संभव है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 05:56 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 05:56 PM (IST)
मंत्री चन्नी को डिसमिस न करके सीएम  ने औरतों के सम्मान को ठेस पहुंचाई : अशोक कुमार
मंत्री चन्नी को डिसमिस न करके सीएम ने औरतों के सम्मान को ठेस पहुंचाई : अशोक कुमार

संवाद सहयोगी, पठानकोट : पंजाब में महिला अधिकारी यदि सुरक्षित नहीं है तो पंजाब की आम महिलाओं की सुरक्षा कैसे संभव है। आम आदमी पार्टी के अशोक कुमार, रेखा मनी, डा. अनिल भारद्वाज, देसराज भगत, गोगा ने प्रेस कांफ्रेंस दौरान कहा कि यदि सरकार के मंत्री ही महिला अधिकारी को आपत्तिजनक मैसेज भेजेंगे तो आम जनता ऐसी सरकार पर कैसे भरोसा करेगी। मुख्यमंत्री को चाहिए था कि जब मंत्री चन्नी का आपत्तिजनक मैसेज सामने आया था तब इनको बिना देरी किए हुए मंत्री पद से डिसमिस किया जाना चाहिए था, लेकिन मुख्यमंत्री ने ऐसा न करके पंजाब की औरतों के सम्मान को ठेस पहुंचाई है।

chat bot
आपका साथी