कृषि कानून का जताया विरोध

लोक इंसाफ भलाई वेलफेयर सोसायटी ने कृषि विधेयक के विरोध में सहयोग करने वाले किसानों और पार्टियों का धन्यवाद किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Sep 2020 11:52 PM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 05:03 AM (IST)
कृषि कानून का जताया विरोध
कृषि कानून का जताया विरोध

संवाद सहयोगी, सरना : लोक इंसाफ भलाई वेलफेयर सोसायटी ने कृषि विधेयक के विरोध में सहयोग करने वाले किसानों और पार्टियों का धन्यवाद किया। जसवंत सिंह ने कहा कि इस धरने का मुख्य उद्देश्य केंद्र में बैठी मोदी सरकार तक आवाज पहुंचाना है, जिसमें वह काफी हद तक सफल हुए हैं। देश का अन्नदाता किसान पहले ही सरकारों की गलत नीतियों के चलते आत्महत्या करने को मजबूर है। जबकि केंद्र सरकार द्वारा जो खेती ऑर्डिनेंस बिल लाकर किसानों की कमर तोड़ी है। जिसका खामियाजा 2022 चुनावों में देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कोविड-19 महामारी के दौरान किसानों ने अपनी फसल को मंडियों में पहुंचाया था कि देश में अनाज की किसी भी तरह की किल्लत ना आए। शिरोमणि अकाली दल जो किसानों के हक की आवाज अपने आप को कह रहा है जब लोकसभा में और राज्यसभा में बिल को पारित करने की बात की जा रही थी तब इन्हें पंजाबी किसानी याद नहीं आई। अब अपनी पंजाब में कुर्सी हिलती दिखी तो गठबंधन तोड़ दिया। इस मौके पर करमजीत सिंह रंधावा, प्रेम सिंह गुरमुख सिंह, जसवीर सिंह, धरमवीर सिंह व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी