हेरोइन बेचने को साथ रखती थी इलेक्ट्रानिक कंडा, गिरफ्तार

हेरोइन तस्करी के मामले में संलिप्त एक महिला को जिला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर काबू किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 11:09 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 11:09 PM (IST)
हेरोइन बेचने को साथ रखती थी इलेक्ट्रानिक कंडा, गिरफ्तार
हेरोइन बेचने को साथ रखती थी इलेक्ट्रानिक कंडा, गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, पठानकोट: हेरोइन तस्करी के मामले में संलिप्त एक महिला को जिला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर काबू किया है। थाना शाहपुरकंडी की पुलिस ने आरोपित महिला को को कानपुर रोड पर से काबू किया है। महिला की पहचान काज देवी के रूप में हुई है।

जानकारी मुताबिक पुलिस ने बिना नंबर की स्कूटी पर आरही आरोपित महिला काजल की जैसे ही तलाशी लेनी शुरू की तो उसने जेब में रखी सात ग्राम नशे के लिफाफे को सड़क पर फेंक दिया, जिसमें से सात ग्राम हेरोइन मिली। आरोपित महिला काजल की स्कूटी से 40 हजार रुपये नकद तथा तथा एक इलेक्ट्रिानिक कंडा भी बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि इस कंडे पर तोल कर महिला ग्राहकों को नशा की सप्लाई करती थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफतीश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी