बस की चपेट में आने से वृद्ध महिला घायल, चालक फरार

बस की चपेट में आने से घरथौली मोहल्ला की वृद्ध महिला कमला देवी गंभीर रूप में घायल हो गई है। जबकि चालक मौके से बस लेकर फरार हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही परिवारिक सदस्य मौके पर पहुंचे और कमला देवी को सिविल अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में दाखिल करवाया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 05:25 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 05:25 PM (IST)
बस की चपेट में आने से वृद्ध महिला घायल, चालक फरार
बस की चपेट में आने से वृद्ध महिला घायल, चालक फरार

संवाद सहयोगी, पठानकोट : बस की चपेट में आने से घरथौली मोहल्ला की वृद्ध महिला कमला देवी गंभीर रूप में घायल हो गई है। जबकि चालक मौके से बस लेकर फरार हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही परिवारिक सदस्य मौके पर पहुंचे और कमला देवी को सिविल अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में दाखिल करवाया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं थाना डिवीजन नंबर-एक की पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी है। बस चालक की तलाश शुरू कर दी है।

कमला देवी के बेटे रूपलाल ने बताया कि सावन महीना होने के कारण माता रोजाना मंदिर जाती है। वह मंगलवार की सुबह भी करीब साढे सात बजे घर से मंदिर जाने के लिए निकल गई। जब वह गाड़ी अहाता चौक पहुंची तो एक मिनी बस के चालक ने उनकी माता को चपेट में ले लिया। इस कारण उन्हें गंभीर चोटें आई है। एएसआइ बोधराज ने कहा कि इमरजेंसी वार्ड के डाक्टर ने बताया है कि उक्त महिला अभी अनफिट है। वह बात करने की भी हालत में नहीं है। इसलिए जब महिला को होश आएगा, तब उसके बयान लिए जा सकते है। एएसआइ ने कहा कि महिला को होश आने पर अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल परिजनों के बयान के आधार पर बस चालक की तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी