कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भाजपा सबसे बड़ी पार्टी : अश्वनी

भाजपा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर भाजयुमो द्वारा सांसद सनी देओल के निवास स्थान पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजयुमो जिला अध्यक्ष वरुण विक्की के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पूर्व विधायक सीमा कुमारी व जिला अध्यक्ष विजय शर्मा विशेष तौर पर शामिल हुए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Apr 2021 05:17 PM (IST) Updated:Tue, 06 Apr 2021 05:17 PM (IST)
कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भाजपा सबसे बड़ी पार्टी : अश्वनी
कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भाजपा सबसे बड़ी पार्टी : अश्वनी

जागरण संवाददाता, पठानकोट : भाजपा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर भाजयुमो द्वारा सांसद सनी देओल के निवास स्थान पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजयुमो जिला अध्यक्ष वरुण विक्की के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, पूर्व विधायक सीमा कुमारी व जिला अध्यक्ष विजय शर्मा विशेष तौर पर शामिल हुए।

प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। पार्टी के बहुत सारे वरिष्ठ कार्यकर्ता जिन्होंने इस पार्टी को खड़ा करने के लिए अपना जीवन निछावर कर दिया। ऐसे कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के लिए किए गए कार्यों की बदौलत ही आज पार्टी देश के कई राज्यों व दिल्ली में राज कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोगों की भलाई के लिए सरकार बहुत सारी स्कीम में चला रही है। वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में पार्टी दिन प्रतिदिन मजबूती की ओर बढ़ रही है। इसका ताजा उदाहरण हमें बंगाल विजय के रूप में 2 मई को मिलने वाला है। भारतीय जनता पार्टी में व्यक्ति से बड़ी पार्टी और पार्टी से बड़ा देश है। इस सिद्धांत को लेकर पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करें। आने वाले समय में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को भारतीय जनता पार्टी अकेले ही लड़ने जा रही है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर अभी से तैयारी आरंभ कर दें।

मौके पर युवा मोर्चा जिला के महामंत्री अमित शर्मा, मंडल प्रधान युवा मोर्चा अमन शर्मा, रिजुअल रिजवान, ईशान पठानिया, रिकी ठाकुर, महेंद्र सिंह, नवीन शर्मा, प्रवीण सिंह, विशाल ठाकुर गोल्डी, एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष जोगिदर शील, महामंत्री सुलखन सिंह, प्रवक्ता योगेश ठाकुर, सोशल मीडिया इंचार्ज बिदा सैनी, रमित महाजन व लव काटल इत्यादि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी