पुरानी रंजिश में दुकानदार पर किया हमला

थाना डिवीजन नंबर दो के अंतर्गत नेहरू नगर चौक में मंगलवार को पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर कुछ लोगों द्वारा हमला कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 07:35 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 07:35 PM (IST)
पुरानी रंजिश में दुकानदार पर किया हमला
पुरानी रंजिश में दुकानदार पर किया हमला

जागरण संवाददाता, पठानकोट

थाना डिवीजन नंबर दो के अंतर्गत नेहरू नगर चौक में मंगलवार को पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर कुछ लोगों द्वारा हमला कर दिया गया। युवक को गंभीर घायल होने पर सिविल अस्पताल लाया गया। पीड़ित की पहचान विक्रम कुमार के रूप में हुई है। जबकि आरोपितों की पहचान पीड़ित द्वारा विनोद पंडित, मनोज पंडित व अन्य के रूप में बताई गई है।

पुलिस थाना प्रभारी डिवीजन नंबर दो दविदर प्रकाश ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। पुलिस टीम पीड़ित का बयान लेने सिविल अस्पताल गई थी। कहा कि इस संबंध में पुलिस की ओर से उचित धाराओं के तहत केस दर्ज किया जाएगा। सिविल अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे पीड़ित विक्रम कुमार ने बताया कि आरोपित विनोद पंडित द्वारा उसपर हमला करने से कुछ दिन पहले उसे धमकी भी दी थी।

chat bot
आपका साथी