हर्बल पार्क फेस-2 : श्रमदान मुहिम में शामिल हुए डा. तरसेम सिंह

डायरेक्टर आर्किटेक्ट वीके वर्मा और प्रोजेक्ट चेयरमैन कुलवंत सिंह ने मुख्य अतिथि को हर्बल पार्क फेस-2 प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से बताया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 03:34 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 03:34 PM (IST)
हर्बल पार्क फेस-2 : श्रमदान मुहिम में शामिल हुए डा. तरसेम सिंह
हर्बल पार्क फेस-2 : श्रमदान मुहिम में शामिल हुए डा. तरसेम सिंह

संवाद सहयोगी, पठानकोट: निर्माण-दि हेल्पिग हैंड्स द्वारा चक्की पुल श्मशान घाट स्थित निर्मित हर्बल पार्क के साथ बहुत बड़े स्तर पर पौधारोपण के लिए जमीन तैयार की जा रही है, जिसके पहले चरण में पौधों के संरक्षण के लिए फेंसिग की गई है। दूसरे चरण में रविवार को निर्माण के सदस्यों ने सलाहकार सतीश महाजन, रवि महाजन, एसडीओ एस एल गुप्ता, सुशील गुप्ता की अध्यक्षता में श्रमदान अभियान में हिस्सा लिया। श्रमदान अभियान की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व डीएचओ डा. तरसेम सिंह द्वारा की गई। समूह सदस्यों द्वारा डेढ़ घंटे तक चलाए गए इस अभियान में खरपतवार को साफ किया। डायरेक्टर आर्किटेक्ट वीके वर्मा और प्रोजेक्ट चेयरमैन कुलवंत सिंह ने मुख्य अतिथि को हर्बल पार्क फेस-2 प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में चेयरमैन चाचा वेद प्रकाश, अध्यक्ष संजीव महाजन, महासचिव सुनील महाजन ने मुख्य अतिथि डा. तरसेम सिंह का स्वागत करते हुए उन्हें निर्माण-दि हेल्पिग हैंडस में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्ति करते हुए अहम जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पीआरओ शरणजीत नैंटी, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सैनी, सुशील गुप्ता, सतीश महाजन, रवि महाजन, सरदारी लाल गुप्ता, कुलवंत सिंह, चाचा वेद प्रकाश, वीके वर्मा, अध्यक्ष संजीव महाजन आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी