डा. कुंडा का दावा, भोआ हलके में भाजपा को मिलेगी जीत

भोआ हलके में भाजपा को विजयी बनाने के लिए भाजपा नेता डा. जगदीश चंद कुंडा के निवास स्थान पर बैठक का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 05:36 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 05:36 PM (IST)
डा. कुंडा का दावा, भोआ हलके में भाजपा को मिलेगी जीत
डा. कुंडा का दावा, भोआ हलके में भाजपा को मिलेगी जीत

जागरण संवाददाता, पठानकोट :

भोआ हलके में भाजपा को विजयी बनाने के लिए भाजपा नेता डा. जगदीश चंद कुंडा के निवास स्थान पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में हलके के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

डा. कुंडा ने कहा कि कांग्रेस सरकार की नीतियों को लेकर सभी वर्गों में रोष पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भोआ की जनता इस बार बदलवा चाहती है जिसे देखते हुए पार्टी द्वारा इस बार सीट पर कब्जा जमाने को लेकर विचार विमर्ष किया जा रहा है। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार बैठकें की जा रही है। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की राय ली जा रही है। इसी श्रृंखला के तहत सभी ने भोआ की सीट को जितने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए। मौके पर तरसेम लाल, राकेश कुमार, केहर सिंह, देस राज, अशोक कुमार, मनोहर लाल, रमेश कुमार, विनोद कुमार, राज कुमार, सचेत चंद, जनक सिंह, मुकीन अली, जरनैल सिंह, बलविद्र सिंह, राजेश कुमार, मक्खन कुमार, राजेश शर्मा, सोहन लाल, उषा रानी, काकी देवी व लाल हुसैन आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी