जिला किसान मोर्चा ने प्रदेश सह प्रभारी को मांगपत्र सौंपा

इस दौरान जिला प्रधान शाम लाल ने कहा कि जिले में जांच के नाम पर सैकड़ों किसानों को मिलने वाले लाभ से वंचित कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 09:22 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 09:30 PM (IST)
जिला किसान मोर्चा ने प्रदेश सह प्रभारी को मांगपत्र सौंपा
जिला किसान मोर्चा ने प्रदेश सह प्रभारी को मांगपत्र सौंपा

संवाद सहयोगी, घरोटा: किसान मोर्चा की ओर से किसान सम्मान निधि के अंतर्गत बंद पड़ी 500 किसानों के लाभ को पुन: आरंभ करने के तहत भाजपा प्रदेश सह प्रभारी व मेंबर पार्लियमेंट विनोद तावड़े को मांग पत्र दिया गया। इस दौरान जिला प्रधान शाम लाल ने कहा कि जिले में जांच के नाम पर सैकड़ों किसानों को मिलने वाले लाभ से वंचित कर दिया गया है। सीमावर्ती क्षेत्र व छोटे किसानों के लिए यह योजना वरदान है। इस योजना का 5 हजार से अधिक किसानों को जिले में लाभ मिल रहा है। इसमें से 500 से अधिक किसान करीब डेढ़ वर्ष से दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, क्योंकि उनको जांच के नाम पर इस योजना का लाभ देने से रोक दिया गया है। जबकि वे सभी औपचारिकताएं पूरी करते है। बहुत से किसान अपने कागजात भी दोबारा जमा करवा चुके हैं। इसके अलावा भी ऐसे कई और किसान हैं, जिनको इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा।

उधर, सह प्रभारी विनोद तावड़े द्वारा जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष शाम लाल शर्मा को केंद्र सरकार के दखल से इन सभी किसानों की किसान सम्मान निधि तुरंत बहाली का आश्वासन दिया। इस अवसर पर किसान मोर्चा पंजाब के अध्यक्ष विक्रमजीत चीमा, महासचिव मनिदर कपियाल, युवराज कटोरा, उपाध्यक्ष बलविदर मकोड़ा, परमजीत पम्मी, दीपू मकोड़ा व किसान मोर्चा •ालिा पठानकोट प्रतिनिधि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी