जाखड़ को कमेटी का चेयरमैन बनने पर मिठाई बांटी

कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव बैंस के निवास स्थान पर कार्यक्रम किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 05:43 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 05:43 PM (IST)
जाखड़ को कमेटी का चेयरमैन बनने पर मिठाई बांटी
जाखड़ को कमेटी का चेयरमैन बनने पर मिठाई बांटी

संवाद सूत्र, सरना :

कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव बैंस के निवास स्थान पर कार्यक्रम किया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सांसद सुनील जाखड़ को पार्टी हाईकमान की ओर से इलेक्शन कमेटी का चेयरमैन और टिकट वितरण कमेटी का सदस्य बनाये जाने की खुशी में लड्डू बांटे गए।

कांग्रेस नेताओं ने जाखड़ की नियुक्ति के लिए पार्टी हाईकमान सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का आभार किया। उन्होंने कहा कि जाखड़ की इन पदों पर नियुक्ति से पार्टी को चुनाव में बहुत लाभ मिलेगा। इस मौके पूर्व विधायक किशन चंद बैंस, सरपंच ममता थापा, जिलाध्यक्ष प्रियंका राहुल गांधी ब्रिगेड महिला विग रीटा, सरपंच बोध राज, सरपंच, सरपंच राजेश, पूर्व सरपंच महावीर सैनी, पूर्व सरपंच प्रबोध सिंह, सरपंच साहिल, राजू शाह, हरविदर फौजी, सरपंच राजेश कुमार, सरपंच राज कुमार, पूर्व सरपंच दलबीर सिंह, विक्कू ठाकुर , तरसेम, सतीश शर्मा, रमेश सैनी, सुरिदर महाजन, राज प्रधान, करतार प्रधान, ठाकुर मेहर सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी