धान की सीधी बिजाई को बढ़ाने देने के लिए जगतपुर में फार्म-डे मनाया

डा. अमरीक सिंह ने कहा कि पंजाब की कृषि को अधिक टिकाऊ बनाने और खेती की लागत को कम करने के लिए पानी मिट्टी और हवा जैसे प्राकृतिक संसाधनों को दूषित होने से बचाने के लिए फसल की खेती की तकनीकों को अपनाना जरूरी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 06:13 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 11:02 PM (IST)
धान की सीधी बिजाई को बढ़ाने देने के लिए जगतपुर में फार्म-डे मनाया
धान की सीधी बिजाई को बढ़ाने देने के लिए जगतपुर में फार्म-डे मनाया

जागरण संवाददाता, पठानकोट: कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पंजाब मुख्य कृषि अधिकारी हरतरनपाल सिंह के नेतृत्व में मिशन सफल किसान समृद्ध पंजाब के तहत धान की सीधी बिजाई को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, ब्लाक पठानकोट ने ग्राम जगतपुर के प्रगतिशील किसान कुलदीप सिंह के खेतों में फार्म दिवस मनाया।

किसानों को संबोधित करते हुए डा. अमरीक सिंह ने कहा कि पंजाब की कृषि को अधिक टिकाऊ बनाने और खेती की लागत को कम करने के लिए पानी, मिट्टी और हवा जैसे प्राकृतिक संसाधनों को दूषित होने से बचाने के लिए फसल की खेती की तकनीकों को अपनाना जरूरी है।

यहां अमरीक सिंह प्रखंड कृषि पदाधिकारी, गुरदित सिंह कृषि विस्तार अधिकारी, मंजीत कौर, निरपजीत कृषि उप निरीक्षक, बलविदर कुमार, मंदीप कुमार हंस सहायक प्रौद्योगिकी प्रबंधक, सरपंच ग्राम पंचायत जगतपुर रवि कुमार, खुशाली बड़ी संख्या में किसान सूबेदार सत्यपाल, जसबीर सिंह, सुखदेव सिंह, दलबीर सिंह, सागर कुमार सहित उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी