नए वादे व ऐलान से गुमराह करके बार-बार सत्ता प्राप्ति मुश्किल: सीमा कुमारी

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में अनेको वादे जिनमें घर-घर नोकरी कर्ज माफी बेरोजगारी भत्ता से लोगो को गुमराह करके सत्ता प्राप्ति की थी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 04:30 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 10:23 PM (IST)
नए वादे व ऐलान से गुमराह करके बार-बार सत्ता प्राप्ति मुश्किल: सीमा कुमारी
नए वादे व ऐलान से गुमराह करके बार-बार सत्ता प्राप्ति मुश्किल: सीमा कुमारी

संवाद सहयोगी, घरोटा: लोगों को नए वादे व ऐलान कर गुमराह करके बार-बार सत्ता प्राप्ति मुश्किल है। राज्य के लोगों ने इस बार सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है। यह बात पूर्व विधायक सीमा कुमारी ने गांव गुजरा लाहड़ी में मीटिग के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में अनेको वादे जिनमें घर-घर नौकरी, कर्ज माफी, बेरोजगारी भत्ता से लोगो को गुमराह करके सत्ता प्राप्ति की थी। अब पुन: चुनाव आने पर गुमराह करने के लिए रोजाना नई बयानबाजी करनी शुरू कर दी है। इस बार लोग इन की बातों में आने वाले नही। सीमा कुमारी ने कहा हलके में विकास कार्य ठप हैं। केंद्र के फंड से हो रहे विकास पर अपनी प्लेट लगा कर वाहवाही लूटी जा रही है। इस मौके पर जिला वित्त सचिव विपन सैनी, कपिल सलारिया, मंडल प्रधान संजीव पठानिया, बलवान सिंह, बाल किशन रतन सिंह चौहान, बाल कृष्ण, नरिदर सैनी, रिकू, कुलदीप, कुलराज हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी