डीईओ ने की एडिड स्कूलों के प्रमुखों के साथ बैठक

शिक्षा विभाग पंजाब के लिए 12 नवंबर 2021 का दिन महान माना जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 03:55 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 03:55 PM (IST)
डीईओ ने की एडिड स्कूलों के प्रमुखों के साथ बैठक
डीईओ ने की एडिड स्कूलों के प्रमुखों के साथ बैठक

संवाद सहयोगी, पठानकोट :

शिक्षा विभाग पंजाब के लिए 12 नवंबर 2021 का दिन महान माना जाएगा। जब इस दिन नेशनल अचीवमेंट सर्वे में जिला पठानकोट के समूह स्कूल प्रमुख अपने अध्यापकों के सहयोग के साथ इस सर्वे में विद्यार्थियों की बढि़या कारगुजारी को दिखाएंगे। यह बात जिला शिक्षा अफसर एलिमेंट्री बलदेव राज ने दफ्तर में समूह एडिड स्कूलों के मुखियों के साथ बैठक के दौरान कही।

उन्होंने बताया कि नेशनल अचीवमेंट सर्वे में एडिड स्कूलों के विद्यार्थियों को भी शामिल किया जाना है। इसलिए एडिड स्कूलों के अध्यापकों को भी सर्वे प्रति सचेत करने के लिए सेमिनार लगाए जा रहे हैं। समूह स्कूलों के प्रमुखों की प्रमुख जिम्मेदारी अपने स्कूल के समूचे स्टाफ को साथ ले कर अलग -अलग अध्यापकों द्वारा पढ़ाए जा रहे विषयों में विद्यार्थियों को लर्निंग कमआउट में निपुण करना होगा। जिससे विद्यार्थी नेशनल अचीवमेंट सर्वे में अपनी कारगुजारी बढि़या तरीके के साथ पेश करके पंजाब को उत्तम स्थान दिला सकें। इस अवसर पर जिला कोआर्डिनेटर 'पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब' वनीत महाजन, सहायक जिला कोआर्डिनेटर पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब राजेश कुमार, राकेश कुमार, मधुबाला, रिंपी, नरिदर कुमार, नरिदर सिंह, हरदेव सिंह, अंजली गुप्ता, बलकार अत्री आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी