सांसद बोले-भरोली आरयूबी के लिए करूंगा रेल मंत्रालय से बात

भरोली जंक्शन स्टेशन के पास आरयूबी बनाने की मांग को लेकर शिष्टमंडल रिटायर्ड कमांडेंट दर्शन कुमार के नेतृत्व में सांसद सनी देयोल से उनके निवास स्थान पर मिला।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Feb 2020 10:20 PM (IST) Updated:Wed, 19 Feb 2020 06:14 AM (IST)
सांसद बोले-भरोली आरयूबी के लिए करूंगा रेल मंत्रालय से बात
सांसद बोले-भरोली आरयूबी के लिए करूंगा रेल मंत्रालय से बात

जागरण संवाददाता, पठानकोट : भरोली जंक्शन स्टेशन के पास आरयूबी बनाने की मांग को लेकर शिष्टमंडल रिटायर्ड कमांडेंट दर्शन कुमार के नेतृत्व में सांसद सनी देयोल से उनके निवास स्थान पर मिला। सांसद को पहले मौखिक तौर पर वार्डवासियों ने आरयूबी की जरूरत के बारे में जानकारी दी और मांग पत्र सौंपा। शिष्टमंडल में भाजपा अनुसूचित जाति के जिला उपाध्यक्ष प्रबोध चंद्र, पूर्व सरपंच ठाकुर मान सिंह, भाजपा सुजानपुर मंडल के उपाध्यक्ष साहिल शर्मा, ठाकुर कुलदीप सिंह व रविद्र कुमार भी थे। सासंद सनी देयोल ने शिष्टमंडल को आश्वासन दिया कि वह इस मसले पर दिल्ली में रेल मंत्रालय से विशेष तौर पर संपर्क कर उक्त स्थान पर आरयूबी का काम जल्द से जल्द शुरु करने के लिए कहेंगे। फिरोजपुर रेल मंडल के डिवीजनल रेल मैनेजर से भी बात करेंगे।

रिटायर्ड कमांडेंट दर्शन कुमार व पूर्व सरपंच ठाकुर मान सिंह ने बताया कि दो वर्ष पहले गांववासियों की ओर से डीआरएम फिरोजपुर को पत्र लिख कर समस्या से अवगत करवाया था। समस्या के बाद मंडल के डीईएन-2 ने बाकायदा पत्राचार कर आरओबी बनाने की बात कही थी लेकिन, दुख की बात है कि इसके बाद इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। भरोली जंक्शन रेलवे स्टेशन के दोनों और स्थित भरोली कलां तथा भरोली खुर्द गांवों के लोगों को रेल लाइन पार कर जाने के लिए रेलवे फाटक सी-79 को पार कर जाना पड़ता है। सी-79 फाटक वाला रास्ता ही दोनों गांवों को अमृतसर-पठानकोट रोड और जम्मू-जालंधर बाईपास पर आने-जाने के लिए भी इस्तेमाल करना पड़ता है लेकिन, पठानकोट- जम्मूतवी रेल सेक्शन और पठानकोट-अमृतसर सेक्शन जो एक बड़े ही व्यस्त सेक्शन है पर 24 घंटे में लगभग 70-80 रेलगाड़ियों का आगवामगन होता है। जिससे फाटक नंबर सी-79 लगभग बंद रहता है। उन्होंने कहा कि भरोली में जल्द से जल्द एक 12 फीट चौड़ा और 12 फीट ऊंचा पुल नीचे से बनाया जाए।

chat bot
आपका साथी