जीएसटी के दायरे में लाया जाए डीजल-पेट्रोल

पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी होने के कारण आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 05:06 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 05:06 PM (IST)
जीएसटी के दायरे में लाया जाए डीजल-पेट्रोल
जीएसटी के दायरे में लाया जाए डीजल-पेट्रोल

संवाद सहयोगी, सुजानपुर :

पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी होने के कारण आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि होने से लोगों में निराशा पाई जा रही है। सुजानपुर शहर के गणमान्यों ने कहा कि पेट्रोल डीजल के दाम कम किए जाएं, ताकि लोगों को राहत मिल सके। उनका कहना है कि इससे लोगों का आर्थिक बजट बिगड़ता है। लोगों ने केंद्र सरकार से डीजल-पेट्रोल को जीएसटी दायरे में लाकर दाम करने की मांग की। जीएसटी के दायरे में लाया जाए : त्रिभुवन सिंह

त्रिभुवन सिंह ने कहा कि डीजल-पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ने के कारण जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को चाहिए कि पेट्रोल डीजल को जीएसटी दायरे में लाकर दाम कम किया जाएं। दाम बढ़ने से किसान परेशान : भानु प्रताप

भानु प्रताप सिंह ने कहा के डीजल के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है जिस कारण किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि डीजल के दाम 78 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल 87 रुपये लीटर है। उन्होंने कहा कि किसानों के पहले ही हालत बिगड़ी है इसलिए डीजल के दाम कम किए गए।

केंद्र सरकार घटाए दाम : बलराम

बलराम सिह ने कहा के पेट्रोल का दाम 87 प्रति लीटर हो गया है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि पेट्रोल डीजल को जीएसटी दायरे में लाकर पेट्रोल डीजल के दाम कम किए जाए। लगातार बढ़ रही है महंगाई : प्रेम सागर

प्रेम सागर ने कहा कि देश में लगातार पेट्रोल, डीजल व गैस की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही हैं। इससे मंहगाई भी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम कम करके लोगों को राहत दी जाए।

हिमाचल में दाम कम है :आरएन बसोत्रा

आरएन बसोत्रा ने कहा कि पंजाब में हिमाचल से पेट्रोल महंगा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में प्रति लीटर चार रुपये पेट्रोल सस्ता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोल डीजल पर जीएसटी लागू करके पूरे देश में पेट्रोल डीजल के दाम एक किए जाए।

chat bot
आपका साथी