रमसा लैब अटेंडेंट यूनियन का शिष्टमंडल कैबिनेट मंत्री से मिला

रमसा लैब अटेंडेंट यूनियन का शिष्टमंडल कैबिनेट मंत्री ओपी सोनी को मिला।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Jun 2021 11:21 PM (IST) Updated:Mon, 28 Jun 2021 11:21 PM (IST)
रमसा लैब अटेंडेंट यूनियन का शिष्टमंडल कैबिनेट मंत्री से मिला
रमसा लैब अटेंडेंट यूनियन का शिष्टमंडल कैबिनेट मंत्री से मिला

संवाद सहयोगी, पठानकोट: रमसा लैब अटेंडेंट यूनियन का शिष्टमंडल कैबिनेट मंत्री ओपी सोनी को मिला। इस दौरान जसकिरण सिंह, दिलजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, अमनदीप सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को पक्के करने की फाइल शिक्षा विभाग ने वित्त विभाग को भेजी है। इसके बाद फाइल एजी पंजाब को भेजी गई, लेकिन एजी पंजाब पिछले डेढ़ साल से फाइल पास करके नहीं भेज रहा। इस पर कैबिनेट मंत्री ओपी सोनी ने कहा कि जल्द फाइल को पास करवाकर कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। वहीं अंत में शिष्टमंडल ने कहा कि यदि कर्मचारियों को पक्का नहीं किया गया तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा। इसके तहत पंजाब के सभी हलकों के विधायकों के घर का घेराव कर पिछले चुनावों के दौरान किए गए वायदों का जबाव मांगा जाएगा।

chat bot
आपका साथी