अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

गांव मिलवां के पास शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Apr 2019 11:32 PM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 06:25 AM (IST)
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

संवाद सहयोगी, डमटाल

गांव मिलवां के पास शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान दयाल चंद (42) पुत्र चमन लाल निवासी भंगाला कॉलोनी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दयाल चंद किसी काम से पठानकोट जा रहा था कि पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए 108 से मुकेरियां सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी