इलाज के लिए अमृतसर गए व्यक्ति की मौत, कोरोना पॉजिटिव आई रिपोर्ट

जिले में कोरोना वायरस के कारण एक और मौत हो गई है। कोरोना ने जिले में पांचवीं जान ले ली है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 11:13 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 06:16 AM (IST)
इलाज के लिए अमृतसर गए व्यक्ति की मौत, कोरोना पॉजिटिव आई रिपोर्ट
इलाज के लिए अमृतसर गए व्यक्ति की मौत, कोरोना पॉजिटिव आई रिपोर्ट

जागरण संवाददाता, पठानकोट : जिले में कोरोना वायरस के कारण एक और मौत हो गई है। कोरोना ने जिले में पांचवीं जान ले ली है। इलाज के दौरान अमृतसर में यह मौत हुई है। 48 वर्षीय अश्वनी कुमार भोलेपुर पठानकोट का रहने वाला था। वीरवार रात को तबीयत खराब होने पर परिजन उसे अमृतसर ले गए थे। तड़के 4:52 बजे उसे दाखिल किया गया लेकिन सुबह सवा आठ बजे उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने कोरोना का संदेह होने के कारण उसका सैंपल लिया था। शाम को अश्वनी की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इस केस की जानकारी जिला प्रशासन और सेहत महकमे को शुक्रवार देर शाम मिली। पता चला कि अश्वनी को सिविल अस्पताल में भर्ती नहीं करवाया गया था उसे सीधे अमृतसर ले जाया गया था। सेहत विभाग ने मृतक के संपर्क में आने वाले लोगों की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। फिलहाल विभाग ने मृतक के परिजनों को एहतियात के तौर पर होम क्वारंटाइन कर दिया है। अब परिवार के सदस्यों के अलावा अश्वनी से मिलने वाले सभी लोगों को ट्रेस कर उनक सैंपल लिए जाएंगे। पठानकोट में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या 82 हो गई है। इनमें पाच लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। सिविल सर्जन डॉक्टर विनोद सरीन का कहना है कि केस को लेकर सूचना मिली है। विभाग व्यक्ति की कांटैक्ट हिस्ट्री तलाश कर रहा है। शनिवार को संबंधित क्षेत्र का सर्वे कर सैंपल लिए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी