संभावित बाढ़ को लेकर डीसी ने किया सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा

जला प्रशासन ओर से आगामी बरसात के मौसम में संभावित बाढ़ के खतरे की आशंका देखते हुए समय पर प्रबंध करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 11:04 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 11:04 PM (IST)
संभावित बाढ़ को लेकर डीसी ने किया सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा
संभावित बाढ़ को लेकर डीसी ने किया सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा

संवाद सहयोगी, बमियाल: जिला प्रशासन ओर से आगामी बरसात के मौसम में संभावित बाढ़ के खतरे की आशंका देखते हुए समय पर प्रबंध करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। डिप्टी कमिश्नर पठानकोट संयम अग्रवाल की ओर से जिला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नरोट जैमल सिंह व बमियाल का दौरा किया गया। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर संयम अग्रवाल ने क्षेत्र के स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी सुना। उनके साथ विधायक जोगिदर पाल मौजूद थे। उन्होंने डिप्टी कमिश्नर पठानकोट को बरसात के दिनों में लोगों को पेश आने वाली समस्याओं संबंधी अवगत करवाया। वहीं इस दौरान उज्ज दरिया का दौरा करके बरसात के दिनों में दरिया में पानी का बहाव तेज होने की सूरत में उत्पन्न होने वाली स्थिति का जायजा लिया गया, जबकि बीएसएफ अधिकारियों के साथ भारत पाक सीमा के निकट बहते दरिया में सुरक्षा को लेकर चल रहे काम की भी जानकारी हासिल की। उन्होंने रेवेन्यू विभाग के अधिकारियों से भी चर्चा की। इस मौके पर उनके साथ एसडीएम पठानकोट गुरसिमरन सिंह ढिल्लों, अरविद प्रकाश नायब तहसीलदार, सतीश कुमार, अभिषेक शर्मा, संजय कुमार गुप्ता भी मौजूद थे।

बस स्टैंड के हालात खराब : दीक्षा ठाकुर

डिप्टी कमिश्नर पठानकोट संयम अग्रवाल ने नरोट जैमल सिंह का दौरा कर सरकारी कामकाज का जायजा लिया। उन्होंने सरकारी दफ्तरों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान नगर पंचायत नरोट जैमल सिंह अध्यक्ष दीक्षा ठाकुर द्वारा नगर पंचायत कार्यालय पहुंचने पर डिप्टी कमिश्नर का अभिनंदन किया गया। उन्होंने जिलाधीश को इलाके की समस्याओं संबंधी अवगत करवाया। अध्यक्ष दीक्षा ठाकुर ने बताया कि नरोट जैमल सिंह बस स्टैंड की दशा खराब होने के कारण बस चालकों और सवारियों को परेशानी होती है। वहीं उन्होंने बताया कि जल्द ही यहां सुविधा केंद्र स्थापित हो जाएगा, जिसकी मांग डिप्टी कमिश्नर से की गई थी। यहां सेवा केंद्र नहीं होने के कारण लोगों को तीन किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। जबकि नरोट जैमल सिंह में सभी सरकारी कार्यालय मौजूद है, जिनका संबंधित काम भी सेवा केंद्र नहीं होने के कारण प्रभावित हो रहा है। सीडीपीओ कार्यालय परिसर में स्थित नगर पंचायत कार्यालय इमारत में ही खाली पड़ी जगह को सेवा केंद्र का काम शुरू करवाने के लिए चुना गया है।

chat bot
आपका साथी