दर्शन ततियाल अध्यक्ष व सतीश बग्गा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त

स्टेट पेंशन वेलफेयर आर्गेनाइजेशन पंजीकृत शाखा शाहपुर कंडी टाउनशिप की विशेष बैठक शाहपुर कंडी टाउनशिप के एसओ हास्टल के पेंशनर कार्यालय में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 05:01 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 05:01 PM (IST)
दर्शन ततियाल अध्यक्ष व सतीश बग्गा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त
दर्शन ततियाल अध्यक्ष व सतीश बग्गा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त

संवाद सहयोगी जुगियाल : स्टेट पेंशन वेलफेयर आर्गेनाइजेशन पंजीकृत शाखा शाहपुर कंडी टाउनशिप की विशेष बैठक शाहपुर कंडी टाउनशिप के एसओ हास्टल के पेंशनर कार्यालय में हुई। इसमें जिला पठानकोट के अध्यक्ष केवल कृष्ण शास्त्री सहित प्रीतम सिंह सैनी विशेष रूप में उपस्थित हुए। बैठक में सबसे पहले पेंशनरों को आ रही समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। उसके उपरांत नेक चंद के स्वास्थ्य को देखते हुए स्टेट पेंशनर वेलफेयर आर्गेनाइजेशन शाहपुर कंडी टाउनशिप का चुनाव दोबारा करवाया गया। इसमें सर्वसम्मति से दर्शन ततियाल को अध्यक्ष और सतीश बग्गा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। शेष कार्यकारिणी बनाने के अधिकार भी दोनों को दिए गए। इस मौके पर डीएन सभ्रवाल, शंभू दत्त शर्मा, मनोहर लाल कालरा, अजीत सिंह, रूड सिंह, सरदारी लाल, अशोक गुप्ता, करतार चंद, अश्विनी शर्मा सहित सभी पेंशनर मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी