7.11 ग्राम चिट्टे बरामद, दंपती गिरफ्तार

इसी दौरान आ रही बाइक पर सवार व्यक्ति व महिला घबरा गए और भागने की कोशिश करने लगे। संदेह होने पर पुलिस ने दोनों को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उनसे पास से 7.11 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 04:16 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 04:16 PM (IST)
7.11 ग्राम चिट्टे बरामद, दंपती गिरफ्तार
7.11 ग्राम चिट्टे बरामद, दंपती गिरफ्तार

संवाद सूत्र, नंगलभूर: जिला नारकोटिक्स सेल की टीम ने भदरोया में एक दंपती को 7.11 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। एएसआइ हामिद मोहम्मद ने बताया कि पुलिस गांव भदरोया में गश्त कर रही थी। इसी दौरान आ रही बाइक पर सवार व्यक्ति व महिला घबरा गए और भागने की कोशिश करने लगे। संदेह होने पर पुलिस ने दोनों को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उनसे पास से 7.11 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपितों की पहचान साहिल कुमार और उसकी पत्नी पल्लवी निवासी मलोट, तहसील इंदौरा (हिमाचल) के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी