खत्री सभा ने मेयर व पार्षदों को किया सम्मानित

सभा सदस्यों की ओर से मेयर पन्ना लाल भाटिया एवं पार्षद गौरव वडैहरा जतिन वालिया रोहित पुरी रोहित स्याल व राशि वासुदेवा के अलावा व्यापार मंडल पठानकोट के अध्यक्ष अमित नैय्यर व कैशियर रमन भल्ला को सिरोपा एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 05:23 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 05:23 PM (IST)
खत्री सभा ने मेयर व पार्षदों को किया सम्मानित
खत्री सभा ने मेयर व पार्षदों को किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, पठानकोट: खत्री सभा पठानकोट की ओर से अध्यक्ष राजेश पुरी की अध्यक्षता में खत्री भवन के प्रांगण में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि के रूप में विधायक अमित विज तथा विशेष तौर पर खत्री सभा के सरपरस्त सतीश महेन्द्रू, अशोक वडैहरा व एचएस मैनी उपस्थित हुए।

सभा सदस्यों की ओर से मेयर पन्ना लाल भाटिया एवं पार्षद गौरव वडैहरा, जतिन वालिया, रोहित पुरी, रोहित स्याल व राशि वासुदेवा के अलावा व्यापार मंडल पठानकोट के अध्यक्ष अमित नैय्यर व कैशियर रमन भल्ला को सिरोपा एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया।

अध्यक्ष राजेश पुरी, जिलाध्यक्ष आदेश स्याल एवं चेयरमैन रामपाल भंडारी ने कहा कि मेयर पन्ना लाल भाटिया व उक्त सभी पार्षदों व गणमान्य शहर की बेहतरी एवं सामाजिक कार्यो में अपना अहम योगदान देकर खत्री बिरादरी का नाम रोशन कर रहे है तथा उन्हें पूर्ण भरोसा है कि वह सभी इसी प्रकार तन-मन-धन से लोगों की सेवा के कार्यो में जुटे रहकर खत्री बिरादरी को गौरवान्वित करते रहेंगे।

इस अवसर पर विधायक अमित विज व मेयर पन्ना लाल भाटिया ने भी खत्री सभा द्वारा समाज हित के कार्यो में दिए जा रहे योगदान के लिए उनकी उनकी सराहना की। इस अवसर पर जिला चेयरमैन विजय पासी, जिलाध्यक्ष आदेश स्याल, चेयरमैन रामपाल भंडारी, उप जिला चेयरमैन पी.आर पासी, महासचिव रोमी वडैहरा, सीनियर उपाध्यक्ष आरके खन्ना, इमीजैट पास्ट प्रैसीडैंट संजय आनंद, प्रोजैक्ट चेयरमैन एन.पी धवन, डायरेक्टर सुशील महेन्द्रू, एडवाइजर योगी सेठ, विजय कक्कड़, टीसी त्रेहन, नरिन्द्र महेन्द्रू, ज्वाइंट कैशियर जगदीश कोहली, जत्थेदार गुरदीप सिंह गुलाटी, मनप्रीत साहनी, प्रि. चनन सिंह, संजीव पुरी, मोती प्रकाश पुरी, उमेश कोहली, चरणजीत सिक्का, सुनील गंडोत्रा, त्रिलोक नंदा के अलावा युवा संगठन अध्यक्ष चंदन महेन्द्रू, चेयरमैन संजीव त्रेहन, महासचिव पुनीत ओहरी, कैशियर दीपक कक्कड़, पंकज तुली, सुधीर सहगल, योगेश वडैहरा, महिला विग से रीना तुली, मोनिका पुरी, भावना पुरी, मंजुला सानन के अलावा कई सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी