संक्रमण रोकने को निगम ने शहर में शुरू किया सैनिटाइजेशन अभियान

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए निगम प्रशासन ने पिछली बार की तरह इस बार भी शहर को सैनिटाइज करने का काम शुरू कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 06:00 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 06:00 PM (IST)
संक्रमण रोकने को निगम ने शहर में शुरू किया सैनिटाइजेशन अभियान
संक्रमण रोकने को निगम ने शहर में शुरू किया सैनिटाइजेशन अभियान

जागरण संवाददाता, पठानकोट : कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए निगम प्रशासन ने पिछली बार की तरह इस बार भी शहर को सैनिटाइज करने का काम शुरू कर दिया है। रविवार को शहर के वाल्मीकि चौक में मेयर पन्ना लाल भाटिया व विधायक अमित विज ने इसकी संयुक्त रूप से शुरुआत की। पहले दिन एपीके रोड, ढांगू रोड, सैली रोड व मुख्य मार्गों को कवर किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि लगातार बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए शहर में आज से सैनिटाइजेशन का काम शुरू करवाया गया है। वाल्मीकि चौक से इसकी शुरुआत की गई। उन्होंने कहा कि सबसे पहले एपीके रोड, ढांगू रोड, सैली रोड व मुख्य मार्गों को कवर करेंगे। इसके बाद छोटे ट्रैक्टर व माउंटेंड पंपों के जरिए मोहल्लों को सैनिटाइज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में शहर की गलियों-मोहल्लों को सैनिटाइज करके वायरस के प्रकोप को कम करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि घरों से निकलने वाले कचरे को डंपिग स्थल पर ही डंप करें ताकि उसका सही प्रकार से निस्तारण हो सके। इस मौके पर डिप्टी मेयर अजय कुमार, आशीष विज, पार्षद राकेश बबली, पार्षद चरणजीत सिंह हैप्पी, पार्षद नितिन लाडी, सुरेंद्र बिल्ला, धर्मपाल पप्पू, विकास बंटी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी