निगम ने खरीदे दो टिप्पर, अब कूड़ा डंपिंग स्थल तक पहुंचाने के काम में आएगी तेजी

अब यहां पर लोगों को कूड़ा नहीं दिखेगा क्योंकि यहां पर सीधा कूड़ा पिकअप करके आगे डेयरीवाल के पास मुख्य डंपिग स्थल पर भेजा जाएगा। इससे पहले यह काम छह से सात ट्रालियां से होता था जबकि अब एक टिप्पर छह से सात ट्रालियां का काम करेगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 08:31 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 10:27 PM (IST)
निगम ने खरीदे दो टिप्पर, अब कूड़ा डंपिंग स्थल तक पहुंचाने के काम में आएगी तेजी
निगम ने खरीदे दो टिप्पर, अब कूड़ा डंपिंग स्थल तक पहुंचाने के काम में आएगी तेजी

जागरण संवाददाता, पठानकोट: नगर निगम पठानकोट की ओर से शहर के अंदर कूड़ा लिफ्टिग में तेजी लाने के उद्देश्य से लगभग 64 लाख रुपये की लागत से दो बड़े टिप्पर खरीदे हैं, जिसमें एक साथ चार से छह ट्रालियां का कूड़ा समा सकेगा तथा इसे आगे डंपिंग स्थल पर भेजा जाएगा। विधायक अमित विज व नगर निगम मेयर पन्ना लाल भाटिया ने वीरवार को तूड़ी वाला चौक नजदीक एच अस्पताल के पास डंपिंग स्थल पर दोनों टिप्परों को हरी झंडी देकर रवाना किया गया।

विधायक अमित विज ने कहा कि नगर निगम बनने से पहले हमने लोगों से वायदा किया था कि शहर को साफ-सुथरा और हरा भरा बनाएंगे। मेयर पन्ना लाल भाटिया दिन रात इस काम में लगे हुए हैं। अब यहां पर लोगों को कूड़ा नहीं दिखेगा, क्योंकि यहां पर सीधा कूड़ा पिकअप करके आगे डेयरीवाल के पास मुख्य डंपिग स्थल पर भेजा जाएगा। इससे पहले यह काम छह से सात ट्रालियां से होता था, जबकि अब एक टिप्पर छह से सात ट्रालियां का काम करेगा। इससे पैसे और समय दोनों की बचत होगी।

मेयर पन्ना लाल भाटिया ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था की बात है, यदि जरूरत पड़ी तो दो ऐसे ही टिप्पर और खरीदे जाएंगे ताकि कूड़ा लिफ्टिग में तेजी लाई जा सके। इस मौके पर उनके साथ नगर निगम के समूह अधिकारियां के साथ एमसी विजय भगत, उपदेश गब्बर, टेक चंद सैनी, रमेश मेशा, विनोद रामगड़िया के अतिरिक्त अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी