प्याज के दामों को लेकर नरोट जैमल सिंह में कांग्रेस का प्रदर्शन

उल्टा केंद्र सरकार के मंत्री लोगों को नसीहत दे रहे हैं की प्याज महंगा है तो खाना छोड़ दें।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 09:53 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 09:53 PM (IST)
प्याज के दामों को लेकर नरोट जैमल सिंह में कांग्रेस का प्रदर्शन
प्याज के दामों को लेकर नरोट जैमल सिंह में कांग्रेस का प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, बमियाल : लगातार बढ़ती प्याज की कीमतों को लेकर नरोट जैमल सिंह के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत अध्यक्ष दीक्षा ठाकुर के नेतृत्व में प्याज बांट कर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष जाहिर किया। नगर पंचायत अध्यक्ष दीक्षा ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्याज की कीमतों को कम करने के लिए कोी प्रयास नहीं किया। उल्टा केंद्र सरकार के मंत्री लोगों को नसीहत दे रहे हैं की प्याज महंगा है तो खाना छोड़ दें। उन्होंने कहा कि जैसे पहले भी प्याज केंद्र की भाजपा सरकार को गिरा चुका है ऐसे एक बार फिर अब बड़ी हुई प्याज की कीमतें केंद्र सरकार की उल्टी गिनती के दिन शुरू करवा देंगी।

chat bot
आपका साथी