चन्नी के मुख्यमंत्री बनने से कांग्रेस पार्टी होगी मजबूत: विधायक जोगिंदर पाल

राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व कांग्रेस हाईकमान द्वारा गहरी सोच के चलते चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया गया है। कांग्रेस पार्टी धर्म निरपेक्ष पार्टी है जो सभी वर्गो का सम्मान करती है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 04:17 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 04:17 PM (IST)
चन्नी के मुख्यमंत्री बनने से कांग्रेस पार्टी होगी मजबूत: विधायक जोगिंदर पाल
चन्नी के मुख्यमंत्री बनने से कांग्रेस पार्टी होगी मजबूत: विधायक जोगिंदर पाल

संवाद सहयोगी, पठानकोट/सुजानपुर: चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री बनने से पंजाब में कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी। यह बात विधायक जोगिदर पाल ने कही। उन्होंने कहा कि हिदूस्तान-पाकिस्तानके बंटवारे के बाद पहली बार किसी दलित चेहरे को पंजाब का मुख्यमंत्री चुना गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व कांग्रेस हाईकमान द्वारा गहरी सोच के चलते चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया गया है। कांग्रेस पार्टी धर्म निरपेक्ष पार्टी है जो सभी वर्गो का सम्मान करती है।

इस दौरान उन्होंने गांव मुरादपुर, पहाड़ाचक में विकास कार्यो के चेक दिए। इस मौके पर ब्लाक प्रधान गोल्डी, राकेश कुमार, कुलजीत सैनी, बोबी सैनी, लाभ सिंह, चैयरमैन राज कुमार, चेयरमैन लखविदर सिह, सरपंच राजेंद्र सिंह, गुरबचन सिंह, पार्षद संदीप काका, विशाल, सुरेंद्र सिंह, दीपक प्रधान, सरपंच सतीश कुमार, राणा राजेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी