नौ करोड़ से होंगे सुजानपुर में विकास कार्य

कांग्रेस की बैठक सिटी प्रधान सुनील महाजन की अध्यक्षता में सुजानपुर में हुई, जिसमें विशेष रूप से पंजाब कांग्रेस महासचिव विनय महाजन उपस्थित हुए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Feb 2019 12:23 AM (IST) Updated:Tue, 19 Feb 2019 12:23 AM (IST)
नौ करोड़ से होंगे सुजानपुर में विकास कार्य
नौ करोड़ से होंगे सुजानपुर में विकास कार्य

संवाद सहयोगी, सुजानपुर

कांग्रेस की बैठक सिटी प्रधान सुनील महाजन की अध्यक्षता में सुजानपुर में हुई, जिसमें विशेष रूप से पंजाब कांग्रेस महासचिव विनय महाजन उपस्थित हुए। इस मौके पर विनय महाजन ने कहा कि सांसद सुनील जाखड़ की ओर से सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 9 करोड़ पर की राशि जारी की है जिसमें से 5 करोड़ रुपए की राशि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए तथा 4 करोड़ रुपए की राशि सुजानपुर कस्बे के विकास के लिए खर्च की जाएगी। उन्होंने बताया कि सुजानपुर में सेनिटेशन के लिए 36 लाख रुपए, श्मशानघाट के लिए 15 लाख, बस स्टॉप के लिए 5 लाख, पठानकोट निगम के अधीन आते सुजानपुर के गांवों के विकास के लिए 75 लाख की राशि खर्च की जाएगी। वहीं शहीद भगत ¨सह नगर रोड, कलियार मोड़ रोड, एमसी रोड तथा पुल नंबर 4 रोड पर 2.5 करोड़ खर्च होंगे। वहीं पठानकोट-सुजानपुर रोड में पेचवर्क पर 5 लाख खर्च होंगे। सांसद जाखड़ के इस कार्यकाल में सुजानपुर क्षेत्र का जितना विकास हुआ है इतना पहले कभी नहीं हुआ। इसके लिए वह सांसद जाखड़ का आभार व्यक्त करते हैं। क्षेत्र में युवाओं के लिए 6 जिम पार्क बनाए जा रहे हैं। सुजानपुर में सभी एकसाथ हैं तथा इस लोकसभा चुनाव में सुनील जाखड़ को भारी मतों से जीता कर एक बार फिर लोकसभा भेजेंगे। इस मौके पर सुरेश महाजन राजू, रतन शर्मा, मास्टर खजान चंद्र समिति मेंबर, पार्षद रमेश चंद्र, भारत भूषण महाजन, धर्मपाल, संसार चंद, सरपंच तरसेम महाजन, तिलक ¨सह, सुभाष ¨सह, कुलबीर पठानिया, व¨रदर महाजन, फौजा ¨सह, सरपंच लेखराज, सरपंच रचना देवी, सरपंच राजकुमारी, सरपंच सियादेवी, आत्माराम, सरपंच मनदीप ¨सह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी