हलका भोआ में हो रहा विकास कार्य : राम लाल

सरना के वार्ड नं 50 में कांग्रेस की बैठक सीनियर नेत्री भारती मंजोत्रा की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Dec 2018 10:55 PM (IST) Updated:Tue, 18 Dec 2018 10:55 PM (IST)
हलका भोआ में हो रहा विकास कार्य : राम लाल
हलका भोआ में हो रहा विकास कार्य : राम लाल

संवाद सहयोगी, नरोट मेहरा

सरना के वार्ड नं 50 में कांग्रेस की बैठक सीनियर नेत्री भारती मंजोत्रा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें विशेष तौर पर कांग्रेस सेवा दल जिला पठानकोट के प्रभारी मास्टर रामलाल और ब्लॉक भोआ के अध्यक्ष सोमराज टोनी उपस्थित हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं से पार्टी गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए मास्टर राम लाल ने कहा कि विधायक जो¨गदर पाल के नेतृत्व में हलका भोआ विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। इस मौके पर समूह कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी