कांग्रेस सरकार लोगों से किए वादे पूरे करने में हुई फेल : बब्बू

विधायक दिनेश सिंह बब्बू ने गांव हाड़ा सुराल सुकन्याली नारायणपुर का दौरा किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 05:02 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 05:02 PM (IST)
कांग्रेस सरकार लोगों से किए वादे पूरे करने में हुई फेल : बब्बू
कांग्रेस सरकार लोगों से किए वादे पूरे करने में हुई फेल : बब्बू

संवाद सहयोगी, सुजानपुर : विधायक दिनेश सिंह बब्बू ने गांव हाड़ा, सुराल, सुकन्याली, नारायणपुर का दौरा किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि पंजाब की वर्तमान कांग्रेस सरकार अपने साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में लोगों से किए वादे पूरे करने में असफल रही है। इस सरकार ने घर-घर नौकरी देने का वादा किया था लेकिन सरकार अभी तक युवाओं को रोजगार देने में असफल रही। पंजाब में नशे की बिक्री जोरों पर हो रही है, कर्मचारी पेंशनर मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता कांग्रेस सरकार का साथ जान चुकी है तथा बड़ी बेसब्री से आने वाले विधानसभा चुनावों का इंतजार कर रही है ताकि इस लोक विरोधी सरकार को पंजाब की सत्ता से बाहर कर सके। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ऋषि पठानिया, पवन सिंह, गंधर्व सिंह, केसर सिंह, श्याम सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी