31 को मोरिडा में राज्य स्तरीय रैली निकालेंगे कंप्यूटर अध्यापक

जागरण संवाददाता पठानकोट कंप्यूटर अध्यापक यूनियन पठानकोट द्वारा जिला प्रधान अमनदीप सिंह की

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 04:37 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 05:40 PM (IST)
31 को मोरिडा में राज्य स्तरीय रैली निकालेंगे कंप्यूटर अध्यापक
31 को मोरिडा में राज्य स्तरीय रैली निकालेंगे कंप्यूटर अध्यापक

जागरण संवाददाता, पठानकोट: कंप्यूटर अध्यापक यूनियन पठानकोट द्वारा जिला प्रधान अमनदीप सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। यूनियन के महासचिव विकास राय ने बताया कि कुछ दिन पहले शिक्षा मंत्री पंजाब परगट सिंह और मुख्यमंत्री के चीफ सचिव के साथ मीटिग की गई थी। इस दौरान कंप्यूटर अध्यापकों के 2010 में जारी नोटिफिकेशन के आधार पर 2011 में जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार बनते लाभ जैसे कि आइआर, एसीपी, पंजाब सिविल सर्विस रूल लागू करने और शिक्षा विभाग में मर्ज करने के साथ संबंधित फाइल सप्ताह के भीतर पास करने का आश्वासन दिया गया था। इतना समय बीत जाने के बाद भी सरकार और शिक्षा विभाग की तरफ से कोई सार्थक हल नहीं निकाला गया। इसके रोष स्वरूप कंप्यूटर अध्यापक यूनियन 31 अक्टूबर को मोरिडा में महारैली निकालेगी।

उन्होंने बताया कि इतिहास में पहली बार हुआ है कि किसी कर्मचारी को राज्यपाल की मंजूरी के बाद रेगुलर नियुक्ति के नोटिफिकेशन जारी होने के 10 साल बाद भी कंप्यूटर अध्यापकों को रेगुलर कर्मचारियों वाले लाभ नहीं दिए जा रहे। इस मौके पर अमन ज्योति, सुभाष चंद्र, बृजराज, रिपतेंद्र, गंगाराम, प्रवीण कुमार, सुशील, मनोज, मनजीत सिंह, बूटा मल, कुलविदर, मोहित, नवनीत, दीपक, सुरजीत, संजीव, विवेक, कमलजीत आरती सीमा सुखविदर कौर हरप्रीत कौर कंप्यूटर अध्यापक उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी