नगर मेयर ने सुनी वार्ड वासियों की समस्याएं

उनकी पूरी कोशिश है कि पठानकोट शहर के विकास में किसी प्रकार की कोई कमी नही छोड़ी जाए। विधायक अमित विज बिना किसी भेदभाव के सभी को साथ लेकर शहर का विकास करवा रहे है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 04:22 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 04:22 PM (IST)
नगर मेयर ने सुनी वार्ड वासियों की समस्याएं
नगर मेयर ने सुनी वार्ड वासियों की समस्याएं

संवाद सहयोगी, पठानकोट: नगर निगम मेयर पन्ना लाल भाटिया ने वार्ड नं 30 में पहुंकर लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जो कोई भी कार्य उनके वार्ड में रह गए गए है सभी पहल के आधार पर पूरे किए जाएंगे। उनकी पूरी कोशिश है कि पठानकोट शहर के विकास में किसी प्रकार की कोई कमी नही छोड़ी जाए। विधायक अमित विज बिना किसी भेदभाव के सभी को साथ लेकर शहर का विकास करवा रहे है। समाज में मानवता की सेवा करना उनका परम उद्देश्य है जिससे वह कभी पीछे नही हटेंगे। इस अवसर पर पूर्व पार्षद केवल कृष्ण, लक्की पहलवान, पार्षद रोहित स्याल, प्रभजोत, जितेंद्र सैनी व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी