भगवान वाल्मीकि के पदचिन्हों पर चलने का दिया संदेश

भगवान वाल्मीकि के प्रकटोत्सव पर निगम कार्यालय में वर्चुअल मीटिग का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 09:55 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 09:55 PM (IST)
भगवान वाल्मीकि के पदचिन्हों पर चलने का दिया संदेश
भगवान वाल्मीकि के पदचिन्हों पर चलने का दिया संदेश

जागरण संवाददाता, पठानकोट : भगवान वाल्मीकि के प्रकटोत्सव पर निगम कार्यालय में वर्चुअल मीटिग का आयोजन किया गया। इसमें अमृतसर स्थित रामतीर्थ में राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने सीएम आफिस से जनता को संबोधित किया। एडिशनल कमिश्नर सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पूर्व पार्षदों सहित विभिन्न संस्थाओं के सदस्यों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी ने भगवान रामचंद्र जी के चरित्र का वर्णन कर दिया था। उन्होंने हमेशा सभी को आपसी प्रेम बढ़ाने का संदेश दिया। हम सब को उनके बताए पदचिन्हों पर चलते हुए आपसी प्रेम बढ़ाने के साथ प्रदेश व देश की खुशहाली में अपने हिस्से का योगदान देने के लिए प्रेरित किया। अंत में उन्होंने सभी को महाऋषि वाल्मीकि जी के प्रगटोत्सव की बधाई। इस दौरान निगम सचिव राहुल शर्मा, सुपरिंटेंडेंट इंद्रजीत सिंह, अखिल भारतीय सफाई मजदूर यूनियन के प्रधान रमेश कटो, महासचिव रमेश दरोगा, कांग्रेस नेता नितिन लाडी, पूर्व पार्षद अजय कुमार, राकेश बबली व अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी