महिला इतनी कमजोर नहीं कि एक हजार रुपये में सत्ता केजरीवाल को सौंप दे: अरुणा चौधरी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल द्वारा पंजाब की महिलाओं को एक हजार रुपया भत्ता देने की बात को निदनीय योग करार दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब की महिला कमजोर नहीं है कि वह उनके एक हजार रुपए के बदले में सत्ता उन्हें सौंप दे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 06:57 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 06:57 PM (IST)
महिला इतनी कमजोर नहीं कि एक हजार रुपये में सत्ता केजरीवाल को सौंप दे: अरुणा चौधरी
महिला इतनी कमजोर नहीं कि एक हजार रुपये में सत्ता केजरीवाल को सौंप दे: अरुणा चौधरी

जागरण संवाददाता, पठानकोट: मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रदेश में कांग्रेस की डूबती नया को बचाने का काम किया है। उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद कार्यकर्ताओं में नया जोश आया है। यह बात राजस्व मंत्री अरुणा चौधरी ने गांव जसवाली स्थित उदय रिजार्ट में आयोजित रैली के दौरान कही। वहीं अरुणा चौधरी ने विधायक जोगिंदर पाल की ओर से करवाए गए विकास कार्यो की भी प्रशंसा की। वह अपने हलके को ही अपना परिवार मानते हैं। उन्होंने कहा कि भोआ हलका की यह बदनसीबी है कि यहां जो भी विधायक बना वह अगली बार बदल जाता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भोआ और दीनानगर हलके में काफी कुछ मेल खाता है। दोनों हलके की आपस में काफी ज्यादा रिश्तेदारियां भी हैं। विधायक जोगिंदर पाल ने ही मुख्यमंत्री के समक्ष अपने हलके में मेडिकल कालेज बनाने के लिए मुख्यमंत्री तक अपनी आवाज पहुंचाई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल द्वारा पंजाब की महिलाओं को एक हजार रुपया भत्ता देने की बात को निदनीय योग करार दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब की महिला कमजोर नहीं है कि वह उनके एक हजार रुपए के बदले में सत्ता उन्हें सौंप दे। पंजाब की महिला समझदार हैं और वह किसी भी कीमत पर बाहरी व्यक्ति को सत्ता नहीं सौंपेंगी।

chat bot
आपका साथी