वेदर अपडेट: अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 15 डिग्री का अंतर

मौसम विभाग के मुताबिक 29 को भी मौसम साफ व शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार 29 नवंबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और रात को न्यूनतम पारा आठ डिग्री तक लुढ़कने की संभावना जताई गई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 07:13 AM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 07:13 AM (IST)
वेदर अपडेट: अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 15 डिग्री का अंतर
वेदर अपडेट: अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 15 डिग्री का अंतर

जागरण संवाददाता, पठानकोट: मौसम के बदले तेवरों ने लोगों को हैरत में डाल रखा है। अगले एक सप्ताह तक जहां बारिश का कोई संकेत नहीं हैं, वहीं सर्द व खुश्क हवाएं लोगों को रास नहीं आ रहीं। रविवार को 11 किलोमीटर रफ्तार से चली हवाओं के चलते दिन में अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहने के बावजूद धूप में खड़ा रहना मुश्किल हो रहा था। अल सुबह और शाम पारा नौ से दस डिग्री तक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार रात न्यूनतम पारा आठ डिग्री तक लुढ़क गया था। हालांकि, रविवार रात इसके एक डिग्री की बढ़ौतरी बताई गई है। इसके तहत न्यूनतम पारा नौ डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। सर्द खुश्क हवाओं से लोगों को सर्दी-जुकाम की शिकायत भी हो रही है।

रविवार दोपहर को धूप खिली रही। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे ही धूप ढलने पर आ गई थी और आसपास के पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं ने लोगों को सर्दी का अहसास करा दिया था।

वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक 29 को भी मौसम साफ व शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार 29 नवंबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और रात को न्यूनतम पारा आठ डिग्री तक लुढ़कने की संभावना जताई गई है। 30 नवंबर को भी तापमान इसके आसपास ही रहने की बात कही गई है। इसके साथ ही दोपहर बाद हल्के बादल छाने की संभावना भी जताई गई है। दिसंबर महीने के पहले दिन यानी बुधवार को दिन भर हल्के बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल अगले एक सप्ताह बारिश होने की संभावना नहीं है। बाजारों में बढ़ी गर्म कपड़ों की खरीदारी

खिली धूप में भी हल्की ठंड का अहसास कराने वाले सर्द हवाओं और सुबह-शाम पड़ रही कंपकंपाने वाली सर्दी के चलते अब बाजारों में भी गर्म कपड़ों की खरीदारी बढ़ गई है। रविवार को लोग बाजारों में गर्म कपड़े पहने और खरीदते नजर आए। कुछ दुकानदारों ने भी माना कि बीते दो दिनों से सुबह-शाम सर्दी बढ़ने से उनके काम में कुछ तेजी आई है।

chat bot
आपका साथी